अल्ट्राटेक ने कराया निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
डाला। UltraTech Cement Limited, डाला सीमेंट वर्क्स के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के स्वास्थ्य सुविधा कार्यक्रम के अंतर्गत डाला एवं आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में प्रथम चरण में चिन्हित 3 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। सभी मरीजों का सफल ऑपरेशन डॉक्टर आर.के. गुप्ता हॉस्पिटल, ओबरा में संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनके जीवन में पुनः रोशनी लाना है।
यह कार्यक्रम मानव संसाधन प्रमुख डॉ. शशिकांत के दिशा-निर्देशन एवं चीफ मेडिकल ऑफिसर, रॉबर्ट्सगंज डॉ. आर के मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डिपार्टमेंट हेड (एडमिन) पियूष शुक्ला के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर CSR प्रमुख निशा तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्ट्राटेक डाला द्वारा स्वास्थ्य सुविधा कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के माध्यम से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में तीन चयनित मरीजों का सफल ऑपरेशन कराया गया है तथा दूसरे चरण में भी क्षेत्र के अन्य जरूरतमंद मरीजों को इस सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अल्ट्राटेक प्रबंधन क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए इसी सेवा भाव के साथ कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में CSR अधिकारी रोहित कुमार श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस मानवीय पहल से लाभान्वित मरीजों एवं संबंधित ग्राम प्रधानों ने अल्ट्राटेक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
