एनसीएल की खड़िया एवं ब्लॉक-बी परियोजनाओं ने सीएसआर के तहत नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

Spread the love

350  से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में एनसीएल की खड़िया द्वारा नाऊ टोला एवं ब्लॉक-बी द्वारा  ग्राम पड़री में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा उपस्थित लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण,  रक्तचाप, मधुमेह, हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं की जाँच तथा महिला स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही आवश्यक दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण  किया गया। इस अवसर पर 350 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान परियोजनाओं से नोडल अधिकारी (सीएसआर) एवं अन्य उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल, अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहता है ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *