एनसीएल परिवार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जन्म जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Spread the love

स्वैच्छिक श्रमदान, सफाई मित्रों का सम्मान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन          

सोनभद्र, सिंगरौली।  सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती पर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार , निदेशक (तकनीकी),  आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी,  अजय कुमार जायसवाल, कंपनी जेसीसी सदस्य बीएमएस से  अशोक मिश्रा, सीएमओएआई से सर्वेश सिंह, मुख्यालय से महाप्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एनसीएल निदेशक गण ने सफाई मित्रों को पुरस्कृत कर उनको सम्मानित किया । साथ ही इस दौरान उपस्थित सभी ने स्वच्छता शपथ भी ग्रहण की ।

‘स्पेशल कैंपेन 6’ के कार्यान्वयन चरण (इम्प्लीमेंटेशन फ़ेज ) का हुआ आग़ाज़

इस अवसर पर एनसीएल में विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण (इम्प्लीमेंटेशन फ़ेज़) की शुरुआत हुई। 31 अक्टूबर तक चलने वाले ‘विशेष अभियान 6’ के तहत एनसीएल की सभी परियोजनाओं व इकाइयों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ई-वेस्ट मैनेजमेंट, निस्तारण तथा चिन्हित स्थानों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण, स्वच्छता जागरूकता, स्क्रैप प्रबंधन, लंबित मामलों का निपटान  जैसे कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे।

मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। साथ ही इस अवसर पर एनसीएल परिवार ने स्वैच्छिक श्रमदान कर अपने आस पास तथा कार्यालय परिसर को साफ सुथरा रखने तथा स्वच्छ भारत हेतु अपना योगदान देने का संदेश दिया। एनसीएल की सभी इकाइयों एवं परियोजनाओं में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *