सिंगरौली में मत्स्य पालन को मिलेगा नया आयाम, एनसीएल ने हैचरी इकाई स्थापित करने हेतु किया एमओयू

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने स्थानीय मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीएसआर पहल के तहत सिंगरौली में आधुनिक मत्स्य बीज उत्पादन (हैचरी) इकाई स्थापित करने हेतु जिला प्रशासन के साथ मंगलवार को एक एमओयू किया।
सिंगरौली जिला कलेक्टर गौरव बैनल की उपस्थिति में हुए इस समझौता ज्ञापन पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर)  राजीव रंजन तथा जिला प्रशासन की ओर से जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री  संकट मोचन तिवारी ने हस्ताक्षर किए। लगभग ₹67.57 लाख की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाली इस इकाई को एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत हैचरी के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा, जिसमें तालाब, स्पॉनिंग एवं हैचिंग इकाइयाँ, जल प्रबंधन प्रणाली तथा आवश्यक उपकरण शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य सिंगरौली में मछली उत्पादन को बढ़ावा देना, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लगभग 30,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभार्थियों वाले स्थानीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *