राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को, जनपद न्यायाधीश ने की बैठक

Spread the love

भदोही / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही के तत्वाधान में व जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही अखिलेश दूबे के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 13 सितंबर 2025 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायालय के साथ-साथ सम्पूर्ण जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु जनपद न्यायाधीश के द्वारा अपने विश्राम कक्ष में जनपद भदोही के समस्त थानाध्यक्षों की बैठक आहूत की गयी। जिसमें अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम भदोही श्रीमती पुष्पा सिंह, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय व समस्त थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थानो के पैरोकारों को निर्देशित करें कि न्यायालयों द्वारा जारी नोटिसों का तामिला शीघ्रता से करें तथा नोटिस तामिला में कोई भी लापरवाही न बरती जाये। जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हों सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *