सोनभद्र। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सोनभद्र की अदालतों में दो माह मॉर्निंग कोर्ट चलेगी। एक मई शुक्रवार से प्रातः कालीन कोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। जनपद न्यायाधीश सोनभद्र राम सुलीन सिंह ने प्रातः कालीन कोर्ट का संचालन एक मई से 30 जून तक प्रातः 7 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक करने का निर्देश दिया है। वहीं कार्यालय का समय प्रातः 6ः30 बजे से दोपहर बाद 1ः30 बजे तक होगा। इसके अलावा मध्यावकाश का समय सुबह 10 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक रहेगा। यह आदेश जनपद न्यायालय सोनभद्र व अधीनस्थ न्यायालयों, वाह्य न्यायालय अनपरा स्थित ओबरा, दुद्धी व ग्राम न्यायालय घोरावल पर लागू होगा।
एक मई से 30 जून तक चलेगी प्रातःकालीन कोर्ट
