आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ 

Spread the love

 सभी सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा

सोनभद्र। तेज आंधी, बारिश एवं तूफान से हुई जनहानि के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक तथा जिलाधिकारी  ने मृतक कमलावती, रामविलास एवं महेंद्र के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके साथ शासन पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में तत्काल प्रभाव से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता 24 घंटे के भीतर भेजने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई गई है। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित अन्य सभी सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है और हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *