चंदौली। पी०डब्लू०डी गेस्ट हाउस, चन्दौली में श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव सदस्य राज्य महिला आयोग, उ०प्र० की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 01 प्रकरण जनपद जौनपुर से सम्बन्धित होने के दृष्टिगत जनपद जौनपुर रेफर किया गया है। 01 प्रकरण में सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण किया गया, शेष 06 प्रकरण में सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

हीट वेब तथा भीषण गर्मी के दृष्टिगत अनेकों महिलाओं द्वारा दूरभाष पर अवगत कराया गया कि वह जनसुनवाई कार्यक्रम में आने में सक्षम नहीं है, जिन्हें अगली जनसुनवाई कार्यक्रम में बुलाये जाने हेतु सदस्य द्वारा वन स्टॉप सेन्टर को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास वर्मा, उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार स्वास्थ्य, चिकित्सा, पंचायतीराज, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, सूचना विभाग एवं महिला थाना के कार्मिक व अधिकारी उपस्थित थे।
