विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्ट्राटेक डाला सीमेंट वर्क्स द्वारा वृहद जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

डाला।अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा में “क्लाइमेट एक्शन” विषय पर वृहद जागरूकता कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता एवं पौधारोपण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इकाई प्रमुख  संदीप हिवरेकर के दिशा-निर्देशन, एडमिन प्रमुख  पियूष शुक्ला एवं पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष  मोहम्मद मोइनुद्दीन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सीएसआर प्रमुख  निशा तिर्की ने विद्यार्थियों को “क्लाइमेट एक्शन” पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम अपने दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना क्यों आवश्यक है। पर्यावरण विभाग के अधिकारी धर्मनाथ प्रजापति द्वारा क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संतुलन एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने क्लाइमेट एक्शन हेतु व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर किए जा सकने वाले प्रयासों पर प्रकाश डाला तथा सभी से इसमें सहभागिता की अपील की। क्विज में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में  पौधारोपण किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अल्ट्राटेक के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में सीएसआर अधिकारी  रोहित श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य  बिनोद कुमार मंडल जी एवं अन्य शिक्षकगणों ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संतुलन हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों एवं पूर्व में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय परिसर में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है तथा समाज के साथ मिलकर हरित भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *