जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक

Spread the love

औद्योगिक क्षेत्र की उत्पन्न समस्याओं को दूर कर आकर्षक और आधुनिक माहौल बनाए सम्बन्धित अधिकारीगण- जिलाधिकारी 

चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान उद्यमियों द्वारा कटरिया अंडरपास के निकट हाइवे से सर्विस रोड पर जाने के लिए निकास मार्ग की मांग की गई । जिसपर जिलाधिकारी ने  NHAI के अधिकारी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में नए सब स्टेशन निर्माण हेतु चिन्हित भूमि पर कब्जा लेने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण प्रथम को निर्देशित किया ताकि चिन्हित भूमि पर कोई अतिक्रमण न करने पाए तथा जल्द से जल्द टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू हो।

उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में लंबित ना रखा जाए । उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से निस्तारण किया जाए। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में लटक रहे बिजली के तारों को ऊपर करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव से कहा कि संबंधित को अवगत कराते हुए समस्या का निदान कराए।उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक के दौरान उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में विद्युत खम्भो की ऊंचाई बढ़ाने तथा कुछ सड़के अपूर्ण होने की बात बताई गई जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान हेतु निर्देशित किया। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग,अधिशासी अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी गण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *