ड्रैगन फ्रूट की खेती करने हेतु कृषकों को करें जागरूक – कुलजीत सिंह

Spread the love

 प्रयागराज/   कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह के द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कृषकों के हितों का ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा सर्वप्रथम कृषि विभाग की समस्त योजनाओं के बारे में कुशल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र से जुड़े समस्याओं के निदान करने हेतु सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया गया। पशुपालन विभाग से संबंधित गौशाला एवं योजनाओं का संचालन हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। उद्यान अधिकारी से ड्रैगन फ्रूट की खेती के विषय में जानकारी ली। उनके द्वारा संबंधित किसान के प्लाट पर जाकर खेती के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लिया गया और वहां उपस्थित कृषकों में प्रचार प्रसार किया गया ड्रैगन फ्रूट की खेती करने हेतु उन्हें जागरूक किया गया। अंत में कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य की अनुमति से अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा द्वारा बैठक समाप्त की गयी। बैठक के उपरांत  सदस्य ने यमुनापार क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र के साधन सहकारी समिति का एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *