बरहनी में सार्वजनिक सफाई का जिम्मा संभालेगी ‘मैं हूं मनोज’ टीम…

Spread the love

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भैंसउर विद्यालय में सफाई के साथ किया आगाज

चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू जन सरोकार के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को स्वच्छता जैसी अहम व बुनियादी सुविधा को बेहतर व सुदृढ़ बनाने की ऐतिहासिक पहल भैंसउर गांव से की। उन्होंने जन शिकायतों के संज्ञान में लेकर प्राथमिक विद्यालय भैंसउर पहुंचे और पाया कि वहां बच्चों के इस्तेमाल के लिए बना शौचालय बेहद गंदा एवं उपयोग लायक नहीं है। इस पर उन्होंने विद्यालय के शौचालय की समुचित साफ-सुफाई कराई और उसे बच्चों के उपयोग लायक बनाया। साथ ही ऐसे कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए नई टीम भी गठित की। 

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने 11 ऊर्जावान युवाओं की टीम को ‘मैं हूं मनोज’ नाम दिया और उनकी जिम्मेदारी भी तय की। बताया कि ‘मैं भी मनोज’ टीम के सभी सदस्य बरहनी ब्लाक में कार्यरत होंगे, जो जन सूचना व शिकायत पर सार्वजनिक स्थलों की सफाई का कार्य करेंगे। बताया कि ऐसी मुहिम की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि सफाई को लेकर सरकारी तंत्र लापरवाह व शिथिल हो गया है। गांव में सफाई के लिए रखे गए सफाई कर्मियों को सरकारी दफ्तरों से अटैच करके खुशामद कराई जा रही है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का जिम्मा खुद उठाना पड़ रहा है। कहा कि ‘मैं हूं मनोज’ टीम एक पायलट प्रोजेक्ट है जो फिलहाल बरहनी में प्रभावी रहेगी। इसके सकारात्मक रिजल्ट आने के बाद उसे दूसरे ब्लाकों में भी प्रभावी किया जाएगा। इसके पीछे सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई के साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक व जिम्मेदार बनाना है ताकि स्वच्छ भारत के सपने को सही मायनों में साकार किया जा सके। आरोप लगाया कि सरकार मंच के माध्यम से केवल बयानबाजी करती है। स्लोगन और नारे लिखवा रही है  वास्तविकता में सरकार स्वच्छता के नाम पर सिर्फ व सिर्फ भ्रष्टाचार करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *