एनटीपीसी विंध्याचल में जेम-2026 की बालिकाओं का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

Spread the love

सोनभद्र,सिंगरौली।एनटीपीसी विंध्याचल में संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान (जेम)-2026 के अंतर्गत पाँच बालिकाओं—जागृति
साकेत, विद्या शाह, अंशिका पांडेय, नैन्सी वर्मा एवं संजना कुमारी—का जन्मदिन विशेष केक कटिंग समारोह के साथ
हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संजीब कुमार साहा,परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) मुख्य अतिथि के
रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एम.सुरेश,महाप्रबंधक(अनुरक्षण एवं एडीएम),एस.के.सिन्हा, महाप्रबंधक
(प्रचालन एवं एफएम),डॉ.बी.के.भराली,महाप्रबंधक (चिकित्सा),चित्रलेखा साहा,अध्यक्षा (सुहासिनी
संघ),उमा सुरेश, प्रभारी (बाल भवन) निशी सिन्हा,प्रभारी (कल्याण प्रकोष्ठ) तथा शिल्पा
कोहली, महासचिव (सुहासिनी संघ) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल),मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव
संसाधन), प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन),कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)
तथा माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की
शोभा बढ़ाई। जन्मदिन समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने बालिकाओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल
भविष्य की कामना की। हर्ष, उल्लास और आत्मीयता से परिपूर्ण यह आयोजन जेम-2026 की बालिकाओं के लिए एक
अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ तथा उन्हें स्नेह, प्रोत्साहन और अपनत्व का विशेष संदेश प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *