एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण 

Spread the love

आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण बनाने में सक्रिय रूप से योगदान देने का परियोजना प्रमुख ने किया आग्रह

बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद में  16 से 31 मई तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत कर्मचारी विकास केंद्र में वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया । यह अभियान पर्यावरण  स्थिरता, सफाई और एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने में हरियाली की अहम भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि,  संजय असाटी, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने बालिका सशक्तीकरण अभियान -2026 में प्रतिभाग कर रहीं बालिकाओं साथ पौधे लगाकर किया । इस अभियान में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन और असोसियेशन के प्रतिनिधिगण एवं कर्मचारियों सहित अन्य सहयोगियों ने उत्साह से भाग लिया । इस अभियान में लोगों की बड़ी संख्या में प्रतिभागिता से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक ज़िम्मेदारी के प्रति समूहिक प्रतिबद्धता दिखाई दी।

परियोजना प्रमुख ने बालिका सशक्तीकरण में प्रतिभाग कर रहीं बालिकाओं और अन्य उपास्थितजनों को संबोधित करते हुए पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में पेड़ लगाने के महत्व पर ज़ोर दिया और सभी से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक साफ़, हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण बनाने में सक्रिय रूप से योगदान देने का आग्रह किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *