हजारीबाग। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय में संयुक्त सचिव (थर्मल, एफएससी, आईटी एवं सीएस) आधार राज ने एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना, हजारीबाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना में चल रही खनन गतिविधियों तथा विभिन्न पहलों की समीक्षा की। एनएमएल सिकरी टाउनशिप पहुंचने पर आधार राज ने “एक पेड़ माँ के नाम” पौधरोपण अभियान में भाग लिया और पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के महत्व को रेखांकित किया। इसके पश्चात आधार राज ने पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के माइन व्यू प्वाइंट का दौरा किया। यहां परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्हें खनन गतिविधियों, प्रमुख उपलब्धियों तथा परियोजना द्वारा संचालित विभिन्न पहलों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की परिचालन गतिविधियों, तकनीकी पहलों एवं अन्य विकासात्मक कार्यों से भी अवगत कराया। दौरे के दौरान आधार राज ने परियोजना की विभिन्न गतिविधियों एवं पहलों की समीक्षा की तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्हें एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की परिचालन प्रगति एवं विभिन्न पहलों के संबंध में जानकारी दी गई। दौरे के दौरान हजारीबाग स्थित कोयला खनन परियोजनाओं तथा एनएमएल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव आधार राज ने एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना, हजारीबाग का दौरा किया
