एचएनएलयु में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

Spread the love

रायपुर/ हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने 21 जून, 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसका विषय था “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” । इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय और नॉन टीचिंग कर्मचारियों की ओर से उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु श्री अविनाश वर्मा, योग के सहायक प्रोफेसर, नेताजी सुभाष कॉलेज, अभनपुर ने की, जिन्होंने प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के माध्यम से मार्गदर्शन किया। योग गुरु ने न केवल शारीरिक शक्ति, बल्कि मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक क्षमतावान बनाने के लिए योग को हमारी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

योग के अनुकूल शांत वातावरण, वहाँ उपस्थित लोगों की सामूहिक ऊर्जा के साथ मिलकर सद्भाव, मन और कल्याण का एक शक्तिशाली अनुभव का साक्षी बना। प्रतिभागियों ने योग गुरु अविनाश वर्मा को उनके विस्तृत और रोचक निर्देश के लिए जिसने सत्र को सुलभ और आकर्षक बना दिया धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *