जुलाई माह में 93 हज़ार से अधिक यात्री किए गए प्रभारित जुलाई माह में 8.86 करोड़ रुपए से अधिक वसूला गया जुर्माना
प्रयागराज । मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हरिमोहन के निर्देशन में विविध अभियान चलाता रहता है । प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को अच्छा भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है। 01 जुलाई, से 31 जुलाई, 2026 तक चलाये गए सघन टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज एवं धूम्रपान/गंदगी के विरुद्ध कार्रवाई की गई । इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 93,692 यात्रियों को प्रभारित कर 8,86,52,701/- रुपए का जुर्माना वसूल किया गया ।
इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 38,958 यात्रियों से 4,50,18,656 /- रुपए, अनियमित यात्रा करने वाले 51,708 यात्रियों से 4,07,64,605/- रुपए, अनबुक्ड लगेज के लिए 20 यात्रियों से 4,905/- रुपये जुर्माना एवं एवं धूम्रपान/गंदगी फैलाने वाले 3006 यात्रियों से 28,64,535/- रुपये जुर्माना वसूला गया । स्टेशन वार प्रभारित यात्रियों एवं जुर्माने का विवरण:
क्रम स्टेशन बिना टिकट केस जुर्माना राशि अनियमित टिकट केस जुर्माना राशि अनबुक्ड लगेज केस जुर्माना राशि धूम्रपान / गंदगी केस जुर्माना राशि कुल केस कुल जुर्माना राशि
1 प्रयागराज 11785 14119965 18759 14672352 2 459 270 301720 30816 29094496
2 कानपुर 9555 11011663 9957 7916288 12 2101 767 844785 20291 19774837
3 प्रयागराज छिवकी 3288 4569423 6225 5351810 0 0 396 262490 9909 10183723
4 टूंडला 4947 5245896 3802 3089877 0 0 229 223315 8978 8559088
5 सूबेदारगंज 2097 2544671 3643 2823868 0 0 22 39000 5762 5407539
6 अलीगढ़ 2597 2637620 2884 2110540 3 650 443 316575 5927 5065385
7 मिर्ज़ापुर 738 870478 1141 879440 0 0 281 180650 2160 1930568
8 इटावा 743 747830 961 717420 1 735 129 176770 1834 1642755
9 मानिकपुर 646 771415 804 621210 0 0 81 124420 1531 1517045
10 फ़िरोज़ाबाद 430 437570 1276 907890 0 0 5 2500 1711 1347960
11 शिकोहाबाद 497 547140 632 469480 2 960 49 62620 1180 1080200
12 नैनी 392 450910 807 587230 0 0 17 10410 1216 1048550
13 फ़तेहपुर 319 325345 473 363720 0 0 98 86200 890 775265
14 हाथरस 505 453720 223 167410 0 0 32 46800 760 667930
15 खुर्जा 141 99015 82 57880 0 0 54 86530 277 243425
16 विंध्याचल 186 108935 26 19105 0 0 21 8830 233 136870
17 चुनार 69 63580 12 8285 0 0 66 43900 147 115765
18 फफूंद 17 10215 1 800 0 0 45 46510 63 57525
19 रॉबर्ट्सगंज 6 3265 0 0 0 0 1 510 7 3775
Totals 38958 45018656 51708 40764605 20 4905 3006 2864535 93692 88652701
रेल प्रशासन अपने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें, वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेल परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें। यात्रियों से अनुरोध है कि कूड़ा-कचरा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें और किसी भी प्रकार की असुविधा या अनियमितता की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दें। प्रयागराज मण्डल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुखद यात्रा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।
