विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सिंचाई विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश

Spread the love

*5 जून से 21 जून तक प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान, पदयात्रा एवं प्रदर्शनी का होगा आयोजन*

लखनऊ । विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज सिंचाई विभाग मुख्यालय में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

   बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रदेश में कृषि विकास, जल सुरक्षा, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

मंत्री जी ने निर्देश दिए कि आगामी 5 जून से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के साथ विभागीय जनजागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाए। इसके अंतर्गत 5 जून से 21 जून, 2026 तक प्रदेशभर में पदयात्रा, प्रदर्शनी, किसान संवाद, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सिंचाई परियोजनाओं, राजकीय नलकूपों, नहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, जल संरक्षण अभियानों, भूजल संवर्धन, आधुनिक सिंचाई तकनीकों तथा विभाग द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी आमजन एवं किसानों तक पहुँचाई जाएगी।

बैठक में उपस्थित राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग की विशाल परियोजनाओं, आधारभूत संरचनाओं एवं विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच प्रस्तुत किया जाए, जिससे आमजन विभाग की भूमिका एवं उपलब्धियों से अवगत हो सकें।बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर किसान गोष्ठियों, जनसंवाद कार्यक्रमों, प्रदर्शनी एवं अन्य जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से विभाग की योजनाओं के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न की जाए। बैठक में विभागाध्यक्ष सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने तथा किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।  इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनपदों से जुड़े अधिकारीगण (ऑनलाइन) भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *