जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण

Spread the love

अपर जिलाधिकारी ( न्यायिक)द्वारा कलेक्ट्रेट में स्थापित स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक ( आंतरिक ) निरीक्षण किया गया*।

चंदौली/ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रूम का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा ने निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य सुरक्षा संबंधित जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। 

इस दौरान  उन्होंने बताया की कलेक्ट्रेट परिसर में बने स्ट्रांग रूम में अतिरिक्त ईवीएम मशीने ( सी व डी) कटेगरी की। जैसे ट्रेनिग के दौरान उपयोग की गई मशीनें, ओ मशीनें जो मतदान के पूर्व काम करना बंद कर दी तथा ओ मशीनें जो सही है,लेकिन उनका उपयोग मतदान में नही किया गया हो ऐसी मशीनों के लिए अलग से स्ट्रांग रूम की स्थापना कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया है।  निरीक्षण के दौरान,राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, एडीईओ हरि कृष्ण मिश्रा सहित निर्वाचन संबंधी अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *