यात्रियों की सुविधा हेतु सूबेदारगंज- वलसाड विशेष रेलगाड़ी में अतिरिक्त कोच की बढ़ोतरी

Spread the love

प्रयागराज।  रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित सूबेदारगंज-वलसाड विशेष रेलगाड़ी में स्थाई रूप से 01 अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी (स्लीपर) डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- गाड़ी संख्या कहाँ से – कहाँ तक वर्तमान संरचना संशोधित संरचना तिथि से प्रभावी 

04177 सूबेदारगंज – वलसाड एसएलआर/डी-02, सामान्य -08, स्लीपर -08, एसी तृतीय- 01 = 19 आईसीएफ डिब्बे एसएलआर/डी-02, सामान्य -08, स्लीपर -09, एसी तृतीय -01 = 20 आईसीएफ डिब्बे 08.09.2026, 04178 वलसाड – सूबेदारगंज एसएलआर/डी-02, सामान्य -08, स्लीपर -08, एसी तृतीय -01 = 19 आईसीएफ डिब्बे एसएलआर/डी-02, सामान्य -08, स्लीपर -09, एसी तृतीय -01 = 20 आईसीएफ डिब्बे 09.09.2026

2.रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन के मौजूदा पारंपरिक आईसीएफ रेक को आधुनिक एलएचबी  रेक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है, ट्रेन की संशोधित कोच संरचना एवं प्रभाव की तिथियाँ इस प्रकार हैं:

• ट्रेन संख्या एवं नाम: 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल, • मौजूदा कोच संरचना (आईसीएफ): एसएलआर/डी-2, सामान्य-4, स्लीपर-7, एसी तृतीय-4, एसी द्वितीय-1 = कुल 18 आईसीएफ डिब्बे, • संशोधित कोच संरचना (एलएचबी): एसएलआर/डी-1, एसएलआर-1, सामान्य-4, स्लीपर-6, एसी तृतीय-4, एसी द्वितीय -1 = कुल 17 एलएचबी डिब्बे

प्रभाव की तिथि (यात्रा शुरू होने की तिथि से):-

• गाड़ी संख्या 09185 (मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज): 25.10.2026 से लागू।

• गाड़ी संख्या 09186 (कानपुर अनवरगंज से मुंबई सेंट्रल): 26.10.2026 से लागू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *