सीसीएल सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में दिनांक 16 जून, 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने स्वच्छता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से अपने कार्यस्थल, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप सीसीएल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मुख्यालय एवं सभी कोयला क्षेत्रों में विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता को जन-जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।
स्वच्छता जागरूकता अभियान, सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, अस्पतालों एवं कार्यालय परिसरों की विशेष सफाई, अपशिष्ट पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, विद्यालयों एवं समुदायों में जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वच्छता कर्मियों के सम्मान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।
