करेडारी । एनएमएल की चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा शनिवार को सीबी प्रशासनिक भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीबीसीएमपी के कर्मचारियों ने उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्यकर आदतों तथा पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति अपने समर्पण को पुनः दोहराया। 16 मई 2026 से 31 मई 2026 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का उद्देश्य स्वच्छता की भावना को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत कार्यस्थल एवं समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने “स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को साकार करने हेतु सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। इस कार्यक्रम में खनन विभागाध्यक्ष पी.वी. खांडवे, कोयला एवं प्रेषण विभागाध्यक्ष शक्ति बरावल, भूमि अधिग्रहण/पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व विभागाध्यक्ष एन.एम.स्वाइन एवं मानव संसाधन विभागाध्यक्ष विजय किशोर सहित सीबीसीएमपी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी एवं जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अपने दैनिक जीवन में सतत स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने तथा अपने कार्यों के माध्यम से दूसरों को भी प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिससे स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान सुनिश्चित किया जा सके।
