बारा। अंता पंचायत समिति के क्वासपुरा मोेहल्ले में एनटीपीसी अंता द्वारा नवनिर्मित समस्त सुविधाओं से युक्त विद्यालय परिसर का विधिवत लोकार्पण ई सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (प.क्षे.-1) के मुख्य आतिथय एवं अनिल बवेजा, परियोजना प्रमुख, अंता, सुश्री वंदना चतुर्वेदी, क्षेत्रीय महाप्रबन्धक, मानव संसाधन (प.क्षे.-1), श्रीमती ईरामल्ली सरोजा, अध्यक्षा, सखी महिला समिति (प.क्षेे.1), श्रीमती मनीषा बवेजा, अध्यक्षा, प्रेरणा महिला मण्डल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया ।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रधान श्री मिर्जा अब्दुल हमीद, एसडीएमसी सदस्य श्याम जादम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती ममता चौधरी एवं छात्राओं ने माल्यार्पण एवं गुलदस्तें भेंट कर तथा साफा बांध कर स्वागत किया गया ।
समारोह में दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) ने मंचासीन अतिथियों, सभी पधारे हुए अतिथियों, महिलाओं, बच्चों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनटीपीसी अंता द्वारा इस विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को स्वच्छ एवं उपयोगी बनाने के लिए इस परिसर का निर्माण करवाया गया है । उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिन में छात्र/छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना ही हमारा उद्देश्य है । इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अनिल बवेजा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के लिए एनटीपीसी अंता द्वारा आवश्यकता को देखते हुए सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य इन छात्र/छात्राओं की शिक्षा पर निर्भर करता है ।मुख्य अतिथि ई सत्य फणि कुमार ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा बिजली उत्पादन के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थय एवं स्कील डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से भारत के विकास में हर संभव योगदान के लिए तत्पर है ।
