इफको घियानगर फूलपुर के सामुदायिक केन्द्र में पर्यावरण सप्ताह का समापन समारोह समपन्न 

Spread the love

प्रयागराज।इफको घियानगर फूलपुर के सामुदायिक केन्द्र में पर्यावरण सप्ताह का समापन समारोह समपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट जनों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुआ। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया ने कहा कि आप सभी लोग रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग बिलकुल बंद कर दे ताकि हम अपने परिसर को प्लास्टिक मुक्त घोषित करे सकें। उन्होंने कहा कि एक समय जब देश में अनाज की कमी थी तब पैदावार बढ़ाने के लिए परंपरागत यूरिया के इस्तेमाल पर जोर दिया गया, लेकिन आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण एक नई चुनौती है नैनो उर्वरक पर्यावरण के अनुकूल है, क्योंकि छिड़काव उपरांत परंपरागत यूरिया का 30 प्रतिशत ही उपयोग हो पाता है, शेष जल तथा मिट्टी को प्रभावित करता है। जबकि नैनो उर्वरक का छिड़काव फसल के पत्तों में किया जाता है, जो अवशोषित होकर फसल को पोषण देता है। उन्होंने कहा कि हर परिवार में एक पेड़ लगाने की परंपरा शुरू की जाए, ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके और प्रदूषण में कमी लाई जा सके।

वरिष्ठ प्रबंधक ई.पी.सी. उमेश कुमार ने कहा कि यदि हम इसी रफ्तार से प्लास्टिक का प्रयोग करेंगे तो इसका भयावह परीणाम होगा। 2050 तक समुद्री कचरा की मात्रा समुद्री जीवों से अधिक होगी। कई शोध में पता चला है कि आज मानव शरीर में दो एटीम के बराबर प्लास्टिक किसी भी रूप में हमारे शरीर में है जो विभिन्न बीमारियों का कारण बन रहा है। उन्होंने कि प्लास्टिक के बजाय जूट व कपड़े के थैले का प्रयोग करें। इस अवसर पर बच्चों द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक लघु नाटिका का मंचन किया गया, जिसमें नैनो उर्वरकों के पर्यावरण मित्र उपयोग को दर्शाया गया। नाटक में स्थानीय बच्चों ने अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की गहरी समझ मिली।। नैनो उर्वरक के सकारात्मक परिणाम पर स्थानीय 5 किसानों ने अपने अनुभव साझा किया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डी.के.शुक्ल ने किया व धन्यवाद ज्ञापन मनोज तिवारी दे दिया। इस दौरान कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) संजय वैश्य, वरिष्ठ महाप्रबंधक ए.पी. राजेन्द्रन, महाप्रबंधक संजय भंडारी, संयुक्त महाप्रबंधक ए.के.गुप्ता, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर,  टाइम्स ऑफ इंडिया से गोपाल श्रीवास्तव, अमीत श्रीवास्तव, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक दुर्गेश पाण्डेय एवं इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री स्वयम् प्रकाश तथा बड़ी संख्या में इफको कर्मचारी, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे। पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *