एनटीपीसी खरगोन टीपी-2 लिफ्ट क्षेत्र में संविदा कर्मी के अचेत मिलने की घटना पर विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण

Spread the love

खरगोन, — एनटीपीसी खरगोन के मानव संसाधन विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टीपी-2 लिफ्ट क्षेत्र में हुई घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी दी है। दिनेश कंस्ट्रक्शन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मी लालू चौहान कल अचेत अवस्था में पाए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई की। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज स्थानीय पुलिस को सौंपे गए हैं और मामले की आधिकारिक जांच जारी है।

एनटीपीसी खरगोन ने बताया कि अभी घटना के कारण की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। संस्था ने आम जनता व मीडिया से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अटकलों या अपुष्ट सूचनाओं को फैलाने से परहेज करें।

एनटीपीसी ने सुरक्षा, पारदर्शिता और जांच में पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता को दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *