पंचायती राज मंत्री से वायदा निभाने की मांग

Spread the love

वार्षिक समीक्षा बैठक में कई मुद्दो पर विस्तार से चर्चा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल गौतम एवं महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्टीय बौद्व संस्थान गोमतीनगर आयोजित बैठक में कई  अहम निर्णय लिये गए। बैठक में निदेशालय पर आयोजित स्वच्छता समारोह के दौरान पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा किए गए वायदे पूरे करने की मांग की गई। बैठक में बताया गया कि 20 दिसम्बर 24 को विभागीय मंत्री ने सेवा नियमावली, पदोन्नति एवं पदनाम परिवर्तन कराने का वायदा किया था। अब उस वायदे को छह माह बीत रहे है लेकिन आदेश अब तक जारी नही किए गए।
वार्षिक समीक्षा बैठक में पंचायती राज सफाई कर्मियों ने ईरिक्शा चलवाये जाने का पूरजोर विरोध किया। बैठक में पन्नी बीनने तथा प्रति माह दस किलो पन्नी जमा करने का भी विरोध किया गया। पूर्व अध्यक्ष क्रांति सिंह द्वारा अगल संघ बनाये जाने पर उन्हेें संघ से निष्कासित करने का निर्णय पूरे सदन द्वारा लिया गया। सदन ने पुरानी पेंशन बहाली के हर आन्दोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रखने पर जोर दिया। बैठक मेंसफाई कर्मचारियों को ऑनलाइन हाजिरी से मुक्त रखने की मॉग रखी गई। बैठक को डीडी चौहान प्रदेश संगठन मंत्री, अयोध्या प्रसाद यादव प्रदेश सम्प्रेक्षक, राघवेन्द्र तिवारी, परमहंस गौतम, मुकेश मल्होत्रा, रमेश भारती, संदीप भारतीय, रवि मौर्य, रामलाल अध्यक्ष बरेली, प्रदुम्न सिंह, सुलेख चंद आदि ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *