सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र की हॉट स्ट्रिप मिल-2 ने जुलाई 2026 में अब तक का सर्वाधिक रोलिंग उत्पादन दर्ज किया

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) की हॉट स्ट्रिप मिल-2 (एच.एस.एम.-2) ने जुलाई 2026 6 में कॉइल वज़न के आधार पर 2,48,500 टन रोलिंग कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह मार्च 2026 में दर्ज 2,47,994 टन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ मासिक रिकॉर्ड को पार कर गया है। एक अन्य उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में, शीट शियरिंग लाइन ने भी जुलाई 2026 में कॉइल वज़न के आधार पर 32,434 टन शियरिंग कर नया रिकॉर्ड बनाया। इसने जुलाई 2025 में स्थापित 29,917 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।

यह उपलब्धियाँ एस.एम.एस., पी.पी.सी., टी.आर.एम., आर.एंड सी.लैब, एफ.एम.(एम) तथा सभी केंद्रीकृत अनुरक्षण विभागों के सहयोग और उत्कृष्ट समन्वय से संभव हो सकीं। इन सभी विभागों के संयुक्त प्रयासों ने परिचालन उत्कृष्टता बनाए रखने और उत्पादन दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह उपलब्धि ऐसे समय में और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, जब सेल पूरे संगठन स्तर पर बिक्री योग्य इस्पात को अधिक से अधिक उत्पादों में परिवर्तित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह रूपांतरण अनुपात 86 प्रतिशत था, जो चालू वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में बढ़कर 89 प्रतिशत हो गया है। यह संगठन की मूल्य संवर्धन और परिचालन सुधार के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हॉट स्ट्रिप मिल-2 और शीट शियरिंग लाइन का यह रिकॉर्ड प्रदर्शन राउरकेला इस्पात संयंत्र परिवार की प्रतिबद्धता, टीम भावना और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है, जो सेल के उत्पादन लक्ष्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में निरंतर योगदान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *