स्वच्छता पखवाड़ा -2026 के अंतर्गत रेलवे स्काउट एवं गाइड द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

Spread the love

 प्रयागराज । स्वच्छता के प्रति रेलकर्मियों, यात्रियों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज से किया गया। रैली को अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता रैली में रेलवे स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता से संबंधित संदेश एवं नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया।

रैली केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे से प्रारंभ होकर पत्थर गिरजा घर, सुभाष चौराहा तथा रेलवे कॉलोनी प्रथम मार्ग होते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। रैली के दौरान मार्ग में आमजन एवं रेल यात्रियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर भारत सकौत एंड गाइड, प्रयागराज मण्डल के जिला सचिव अभिषेक, सहसचिव मनोज यादव, पूर्व जिला संगठन आयुक्त, श्री सतपाल सिंह सहित राज, शिवम, अखिलेश, सुमन, रोहित, आशीष एवं रेलवे स्काउट एवं गाइड के अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रयागराज मंडल द्वारा विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *