एनटीपीसी बाढ़:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Spread the love

पटना। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ओजस नगर टाउनशिप में हाउस मेड वर्कर्स के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सीएसआर नीति के अंतर्गत मंदाकिनी क्लब और एनटीपीसी अस्पताल के सहयोग से किया गया। इससे 56 हाउस मेड वर्कर लाभान्वित हुए। 

एनटीपीसी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा हीमोग्लोबिन, शुगर तथा अन्य स्वास्थ्य संबधी जांच की गई। इसके अतिरिक्त डॉ. अनिल सोमकुंवर ने एक जागरूकता सत्र का संचालन किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य और बीमारियों की प्रारंभिक पहचान व रोकथाम के महत्व को बताया।

इस कार्यक्रम में मंदाकिनी क्लब की अध्यक्षा कविता राव, एनटीपीसी बाढ़ अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल सोमकुंवर, मेडिकल टीम और मंदाकिनी क्लब की वरिष्ठ सदस्यागण सहित लाभान्वित हाउस मेड वर्कर्स और अन्य लोग उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *