बनहरदी कोयला खनन परियोजना के द्वारा सामुदायिक विकास कार्य के अंतर्गत  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हाजीबाग ।बनहरदी कोयला खनन परियोजना, पीवीयूएनएल के सीडी बैनर तले ग्राम सासंग में  चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम  का उद्घाटन महाप्रबंधक–बनहरदी परियोजना के. चंद्रशेखर, के कर कमलों द्वारा किया।

NTPC

उपरोक्त चिकित्सा शिविर में ग्राम सासंग के अलावा ग्राम आन, चेतर और अन्य आस-पास के गांवों के लगभग 260 ग्रामवासीयो द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाएं भी प्राप्त की गईं तथा मुफ्त में पैथोलॉजी जांच भी कराया गया।

उपस्थित हितग्राहियों द्वारा इस जनकल्याणकरी कार्यक्रम की सराहना की गई। इस कार्यक्रम में बनहरदी परियोजना की ओर से  एम चंद्रशेखर, अपर महा प्रबंधक ( खनन)आर बी सिंह,अपर महा प्रबंधक(सिविल, भू अर्जन, पुनर्वास)विनेश कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक आर एंड आर)मनीष देवदत्त एक्का(चिकित्सा अधिकारी)अबीर लाल नाथ ,शुभंकर मंडल कार्यपालक (आर एंड आर) उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *