चन्दौली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया 

Spread the love

  चन्दौली । जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सिविल जज (सी०डि०)/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निकिता गौड़ की द्वारा सेंट अभिषेक नर्सिंग एवं पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, चन्दौली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित पचौरी, प्रवक्ता प्रीति, शिखा, प्रीति एवं संस्था के अन्य शिक्षक व कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

सचिव द्वारा उपस्थित पैरामेडिकल छात्र छात्राओं को महिलाओं के अधिकार एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में तथा महिला एवं बालको के सर्वांगीण विकास में सरकार की भूमिका के बारें में बताया गया। प्रवक्ताओं द्वारा धूम्रपान एवं तम्बाकू से होने वाली बीमारियों एवं उनसे बचाव के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया ,इसी क्रम में सर्वाइकल कैंसर तथा उसके रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गयी, शिविर में उपस्थित प्रत्येक छात्र व छात्राओं से यह भी आग्रह किया कि आप सभी अपने गाव कस्बे व शहर में इस जागरुकता शिविर में प्राप्त जानकारी को अपने आस पास के लोगो को जागरूक करेंगें। उक्त विधिक साक्षरता कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *