मनोज पाण्डेय
प्रयागराज । आज प्रतिष्ठान पूरी झूंसी आवास विकास कालोनी अंतर्गत भाजपा नेता नामित पार्षद झूंसी प्रयागराज अरुण कुमार मिश्र उर्फ पिंटू नेता के संयोजकत्व में जीवन दीप क्लीनिक के एम डी फाउंडर डा प्रवीण पाण्डेय के सानिध्य में सबका उत्तम स्वास्थ्य रहे इस सोच को लेकर एक निःशुल्क शुगर बीपी जांच से संबंधित विशेष आयोजन का शुरुआत हुआ जो अपने आप में कालोनी वासियों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही सुखद और सुंदर है इस आयोजन में डा प्रवीण पाण्डेय के साथ कुछ डॉक्टर और उनकी स्वास्थ्य टीम आने वाले सभी लोगों का बड़े ही सेवा समर्पण आदर भाव से जांच कर सब को लाभान्वित कर रहे थे तथा स्वयं पुनीत कार्य करते हुए सरकार की सोच सबका उत्तम स्वास्थ्य रहे की पहल को सकारात्मक सहयोग भी कर रहे थे इस आयोजन के मुख्य सूत्रधार अरुण कुमार मिश्र पार्षद पिंटू नेता थे उनके सहयोगी के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी चंदेल एवं धर्मानंद पाण्डेय प्रमुख रूप से इस आयोजन को सफल रूप देने में रत रहे जो अपने आप में काबिले तारीफ था औरजनमानस में खूब सराहना भी देखने को मिली
