मंजूलता श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर भोजन वितरण किया गया

Spread the love

पीडीडीयू नगर। मंजूलता श्रीवास्तव पूर्व प्रवक्ता नगर पालिका इंटर कॉलेज एवं वरिष्ठ सदस्य अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई l सर्वप्रथम उनके आवास पर विधि विधान से शांति पाठ किया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,माँ काली शिव मंदिर एवं चित्रगुप्त मंदिर सेवार्थ ट्रस्ट,मंजू इटरप्राइजेज,मिल फार कर्मा विलीवरी के सौजन्य से पीडीडीयू नगर जंक्शन स्टेशन परिसर में भोजन वितरण किया गया ।

इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मंजू लता श्रीवास्तव एक धर्म परायण कर्म शील महिला थी । अपनी नौकरी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखती थी,उनका जीवन समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक रहा है। इस अवसर पर शैलेंद्र श्रीवास्तव,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष चंदौली बिंदु श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव,विकास श्रीवास्तव ,डॉक्टर जितेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार,प्रेम खेमानी,शौर्य श्रीवास्तव,शुभ श्रीवास्तव,श्रेयांश श्रीवास्तव,मनजीत सिंह एवं शोभा श्रीवास्तव,पद्मिनी श्रीवास्तव,रश्मि श्रीवास्तव,शिखा श्रीवास्तव,सुजाता श्रीवास्तव,शिल्पी श्रीवास्तव,सलोनी श्रीवास्तव,प्रियंका श्रीवास्तव सहित दर्जनों गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *