खाद्य सुरक्षा टीम ने किया जिले में खाद्य पदार्थों की जांच 

Spread the love

चंदौली। जनपद चन्दौली में खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री के निर्माण व विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही/नमूना संग्रहण किया गया। जनपद के विभिन्न कस्बों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व मे चकिया, नौगढ़ एवं मुग़लसराय मे मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध निम्न रूप से नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जाँच हेतु प्रेषित किया गया है जिसमें रियूज्ड कुकिंग आयल मुगलसराय नौगढ़ आलोक कुमार खोया भंडार, जयमोहिनी खोया, क्रीम , गाय का दूध,चकिया, सोनहुल, R. N. डेयरी 40 Kg छेना रसगुल्ला (संदूषित अस्वास्थ्यकर व चिंटायुक्त रसगुल्ला) नष्ट कराया गया।

जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी| खाद्य कारोबारकर्ता एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ के संदर्भ में जागरूक किया गया । टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II कुलदीप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के. एन. त्रिपाठी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण लालजीत यादव, अरबिन्द कुमार, मनोज कुमार गोंड सम्मिलित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *