किसानों को शीघ्र मिलेगा नहरों में पानी, गंगा का जल स्तर मानक से कम 

Spread the love

चन्दौली। अधिशाषी अभियंता सिंचाई (मूसाखाड़ प्रखंड) ने अवगत कराया कि गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि होते ही नारायणपुर एवं भूपौली पंप कैनाल में पानी की सप्लाई की जाएगी प्रारंभ कर दी जाएगी। केंद्रीय जल आयोग ने नारायणपुर पंप कैनाल के लिए 60.00 मीटर से नीचे तथा भूपौली पंप नगर के लिए 57.00 मीटर से नीचे गंगा नदी का जल स्तर रहने पर पानी की सप्लाई के लिए रोक लगाई है।  वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर सामान्य मानक से कम होने के कारण नारायणपुर एवं भूपौली पंप कैनाल का संचालन अस्थायी रूप से बाधित है। जलस्तर में कमी के कारण तकनीकी दृष्टिकोण से पंप कैनालों को सुचारु रूप से संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के निर्देशों के अनुसार, नारायणपुर पंप नहर का संचालन तभी संभव है  वर्तमान में इन दोनों मानकों से जलस्तर कम है, जिससे नहरों को चालू करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है। अधिशासी अभियंता ने सभी किसान बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे स्थिति की गंभीरता को समझें एवं संयम बनाए रखें। जैसे ही गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है और वह निर्धारित मानकों तक पहुंचता है, दोनों पंप कैनालों का संचालन शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे सिंचाई कार्य सुचारु रूप से पुनः आरंभ हो सकेगा। सिंचाई विभाग एवं प्रशासन किसानों की सुविधा हेतु सतत निगरानी कर रहा है एवं हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि जल आपूर्ति शीघ्र बहाल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *