विजयपुरा । शुक्रवार को CISF फायर विंग, NTPC कुदगी की टीम द्वारा PM SHRI Kendriya Vidyalaya Vijayapura एवं St. Joseph’s School Vijayapura में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 845 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा सुरक्षित निकासी (Evacuation) के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। CISF फायर कर्मियों द्वारा प्रतिभागियों को आग लगने के सामान्य कारणों, बचाव उपायों तथा समय पर सूचना देने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान अग्निशामक यंत्रों के उपयोग, प्रारंभिक अग्निशमन तकनीकों एवं आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले “क्या करें और क्या न करें” के बारे में व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही विद्युत एवं रसोई से संबंधित अग्नि सुरक्षा उपायों पर विशेष जोर दिया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो CISF की जन-जागरूकता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
