बाबा बिहारी इंटर कालेज मे किसान सशक्तिकरण एवं कृषि जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

करमा, सोनभद्र। बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह के परिसर मे किसान जागरूकता अभियान के अंतर्गत सतत कृषि के लिए किसानों का सशक्तिकरण एवं कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनुभवी  किसान  जय राम जी के द्वारा सरस्वती मां को पुष्प अर्पित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा मुख्य अतिथि डॉ जयप्रकाश राय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी तथा बसंत राय  रेलवे वाराणसी के चीफ इंजीनियर तथा  इंद्रवीर यादव सचिव ग्रामीण विकास संस्थान आरा कला एवं संचालन प्रभाकर सिंह अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा किया गया।

          प्रबंधक बीएन यादव बाबा बिहारी इंटरमीडिएट कॉलेज भरकवाह तथा  राजकमल सिंह कार्यवाहक प्रधानाचार्य धीरूभाई अंबानी पब्लिक स्कूल सैदाबाद आदि लोग उपस्थित थे, जिसमें पृथ्वी एवं विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार एवं ग्रामोदय शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, खेती की तकनीकियों के बारे में वैज्ञानिकों ने और कृषि  एवं विशेषज्ञों ने किसानों को समझाया और कृषि आय दुगना करने के लिए अतिरिक्त व्यवसाय करने की सलाह दी तथा यूरिया का प्रयोग काम करने तथा वर्मी कंपोस्ट की खाद का प्रयोग करने तथा जीवामृत जैसे सूत्रों का प्रयोग करने पाली हाउस, ग्रीन हाउस आदि संबंधित सभी जानकारियां किसानों को उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बाबा यादव, मुन्ना सिंह, गिरीश यादव पृथ्वी नाथ, प्रमोद शर्मा प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, बी एन यादव ने अपने कृषि संबंधी बिचार ब्यक्त करते हुए जैविक खाद अपनाने पर जोर दिया, हरिगेन्द्र सिंह  सचिव ग्रामोदय शिक्षा संस्थान द्वारा आये हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और सभी का आभार व्यक्त किया,  संस्था के अध्यक्ष  सविता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *