सिंगरौली एनटीपीसी विंध्याचल में 04 जुलाई 2026 को प्रशासनिक भवन में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)-2026 के
अंतर्गत चयनित 20 छात्राओं के साथ कार्यकारी निदेशक (विं) किशोर कुमार होता का संवाद कार्यक्रम आयोजित
किया गया। संवाद के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने सपनों, आकांक्षाओं एवं भविष्य की योजनाओं को साझा
किया। इस अवसर पर होता ने उन्हें आत्मविश्वास, समर्पण एवं दृढ़ता के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए
प्रेरित किया।
GEM-2026 के अंतर्गत चयनित 20 छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एनटीपीसी विंध्याचल की नगर परिसर
स्थित DPS विंध्यनगर, DE PAUL स्कूल एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 तक निःशुल्क शिक्षा
प्रदान की जाएगी। साथ ही छात्राओं को विद्यालय की ड्रेस, पाठ्यपुस्तकें, स्टेशनरी तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री
भी उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम में DPS विंध्यनगर, DE PAUL स्कूल एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
के प्राचार्यगण, रुमा डे शर्मा (मानव संसाधन प्रमुख), मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन),
प्रणव वर्मा,अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा महताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर)
उपस्थित रहे। यह पहल बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने तथा
समावेशी एवं सतत सामुदायिक विकास के प्रति एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
एनटीपीसी विंध्याचल में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026 की चयनित छात्राओं से कार्यकारी निदेशक (विं) ने किया संवाद
