आबकारी निरीक्षक ने किया शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

Spread the love

 दुकानों में मिले पिछले दरवाजे को किया सील,स्टॉक रजिस्टर जब्त

बीजपुर/सोनभद्र।  जिला आबकारी विभाग की टीम द्वारा शिकायत मिलने पर शुक्रवार की रात बीजपुर बाजार में स्थित कई कंपोजिट शराब दुकानों पर औचक छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान आसपास खुले अनाधिकृत  बार दुकानों के संचालक दुकान छोड़ कर रफूचक्कर हो गए। शराब दुकानों में मेन दरवाज़ा के आलावा पीछे के दरवाज़ा मिलने पर दो दरवाजे को टीम द्वारा सील कर चेतावनी दिया गया। दुकानो में स्टॉक रजिस्टर की गहनता से जांच पड़ताल की गई। एक दुकान में कुछ त्रुटि मिलने पर स्टाक रजिस्टर जब्त कर लिया गया।
शराब दुकानों के आसपास खुले चखने व मयखाने दूकानों पर देर रात तक लोग बैठकर जाम पे जाम लड़ाते रहते है। उन संचालकों व दुकानदारों को सख्त लहजे में आबकारी प्रभारी रविनंदन ने सख्त निर्देश दिए कि कंपोजिट दुकानों या उसके आसपास अनाधिकृत रुप से चीखना दुकान नही खोलना है। आबकारी निरीक्षक ने समय से दुकान खोलने और बन्द करने का निर्देश दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *