सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील में न्यायिक एसडीएम के पद पर कार्यरत अश्वनी कुमार को सदर एसडीएम के पद पर तैनाती दी गई हैं।सदर एसडीएम रहे उत्कर्ष द्विवेदी का गैर जनपद तबादला हो गया हैं।दुद्धी न्यायिक एसडीएम रहे अश्वनी कुमार मुख्यालय पर आकर सदर एसडीएम का पदभार ग्रहण कर लिया हैं।. सदर एसडीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद सेलफोन पर हुई बातचीत में बताया कि शासन के मंशानुसार योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाना तथा जन सुविधाओं को जनता के लिए उपलब्ध करवाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता होगी। बता दें कि इसके पूर्व दुद्धी में न्यायिक एसडीएम के पद पर रहते हुए महत्वपूर्ण कार्य किए और कई लंबित फाइलों का निस्तारण किए।
दुद्धी में न्यायिक एसडीएम रहे अश्वनी कुमार वने सदर एसडीएम
