प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक और आध्यात्मिक दोनों गुरु बनाना चाहिए- आचार्य महंथ धर्म दास साहेब

Spread the love

लुधियाना में पंजाब प्रदेश कबीर पंथ संत सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के आचार्य, महंथ, संत उपस्थित होकर बढ़ाया कार्यक्रम का मान 

लुधियाना। पंजाब प्रान्त के लुधियाना शहर के बड़ी हब्बोवाल, जसिया रोड, ज्वाला सिंह चौक स्थित कबीर मठ के प्रांगण में विश्व कबीर दिव्य ज्योति धर्म सेवा संस्थान के तत्वाधान में पंजाब प्रदेश कबीर पंथ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष वैरागी राम विलास दास ने की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उद्योगपति सह भाजपा नेता बी.एम. अमरेश पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माण्ड में जितने भी देवी-देवता, भगवान, गुरु, सद्गुरु, जगतगुरु हुए, सभी ने क्रोध नहीं करने का उपदेश किया लेकिन खुद क्रोध का वरण किया। सद्गुरु कबीर साहेब बावन तरह की घोर यातना सहने के बावजूद कभी क्रोध का वरण नहीं किया।

मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहेब ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक और आध्यात्मिक दोनों गुरु बनाना चाहिए।  मुख्य वक्ता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक महंथ डॉ. राजकुमार आज़ाद ने कहा कि उच्च शिक्षित व्यक्ति एस.पी., कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर बनकर माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़कर मंदिर-मस्जिद में भगवान खोजता है, लेकिन आध्यात्मिक व्यक्ति गरीबी में भी माता-पिता में ही भगवान ढूंढ लेता है।

अति विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुधीर पासवान ने बढ़ते हुए वृद्धा आश्रम पर दुःख व्यक्त किया l तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि अध्यात्म के बल पर ही राष्ट्र और घर में वास्तविक शांति लाई जा सकती है l विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंथ डॉ. अशोक दास, गया, राष्ट्रीय महासचिव संतोष कबीरपंथी, प्रदेश संरक्षक महंथ महेंद्र दास, राष्ट्रीय सचिव उपेंद्र पासवान शास्त्री, विशुनदेव पासवान आदि संतों ने प्रवचन-भजन से माहौल भक्तिमय कर दिया।

संस्थान के पंजाब प्रदेश के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वागत समिति के सदस्य सरदार रंजीत सिंह पोद्दार, निरंजन पोद्दार, विजय पोद्दार, योगेंद्र पोद्दार, सोनेलाल पोद्दार, श्रवण पोद्दार, रामानंद पोद्दार, बंटी पोद्दार, सरदार सुरेंद्र सिंह, पप्पू पोद्दार आदि ने आये हुए श्रद्धांलुओं का गर्मजोशी के साथ भरपूर सेवा किया lकार्यक्रम में दूर-दराज से हजारों लोग गाड़ी, ट्रेन, बस, टेम्पू आदि से सत्संग का लाभ लेने पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *