पर्यावरण दिवस : कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया

Spread the love

चंदौली।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर, चंदौली में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद श्रीमती साधना सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, अपर जिलाधिकारी (वित्त/न्यायिक),उपजिलाधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर सांसद श्रीमती साधना सिंह ने कहा कि “पर्यावरण का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण एक छोटा लेकिन अत्यंत प्रभावी कदम है, जो न केवल पर्यावरण को संतुलित करता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ जीवन का आधार भी बनाता है।”जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत आम जनमानस से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल को जीवन का हिस्सा बनाएं।

मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है और प्रशासन का उद्देश्य है कि हर नागरिक इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में अनेक प्रजातियों के फलदार/छायादार एवं पौधे रोपे गए। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखरेख का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *