राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा के विद्यार्थियों की बीएचयू बरकछा तक शैक्षणिक यात्रा संपन्न

Spread the love

डाला (सोनभद्र)। (जी.जी.न्यूज) शासन के निर्देशानुसार 2025-26 के तहत राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा, परासपानी में गुरुवार को एक दिवसीय अध्ययन यात्रा का आयोजन किया गया। अध्ययन यात्रा में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग तीन सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सुबह नौ बजे सभी विद्यार्थियों को पांच बसों में बैठाया गया तथा प्रस्थान से पूर्व लंच पैकेट वितरित किए गए। विद्यार्थी मिर्जापुर स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) बरकछा परिसर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। शासन की मंशा के अनुरूप इस अध्ययन यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करना तथा 12वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई हेतु प्रेरित करना रहा।

यह अध्ययन यात्रा एक दिवसीय रही, जो सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर शाम छह बजे तक संपन्न हुई, ताकि सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित रूप से अपने घर लौट सकें। यात्रा के दौरान अध्ययन यात्रा प्रभारी डॉ. पंकज त्रिपाठी, सहायक प्रभारी गौरव सिंह, प्रधानाचार्य शुभांक सिंह, स्टाफ सदस्य जितेंद्र कुमार, अतुल सिंह, राजकुमार यादव, विजय कुमार सहित विद्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *