समन्वय बैठक के दौरान ईसीएल ने नई डिजिटल पहलें शुरू कीं

Spread the love

आसनसोल। ईसीएल द्वारा मुख्यालय में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सतीश झा, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, ईसीएल ने की। इस अवसर पर मो. अंजार आलम, निदेशक (वित्त) तथा  गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (कार्मिक) सहित क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में जवाबदेही को सुदृढ़ करने तथा संगठन में उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान ईसीएल ने कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं हितधारक सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलें शुरू कीं। ईसीएल ने अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट easterncoalfields.in लॉन्च की।

नई वेबसाइट को AWS क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्थानांतरित किया गया है। इसमें बेहतर उपयोगिता, सुगम नेविगेशन तथा डायनेमिक कंटेंट मैनेजमेंट जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, जिससे सूचनाओं का त्वरित अद्यतन एवं बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव सुनिश्चित होगा। ईसीएल ने डिजीपीएमई पोर्टल भी शुरू किया, जो कोयला खदान कर्मचारियों के वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह पोर्टल ऑनलाइन शेड्यूलिंग, डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड प्रबंधन तथा मेडिकल प्रमाणपत्रों के स्वचालित निर्माण की सुविधा प्रदान करता है। इससे कागज आधारित मैनुअल प्रक्रिया समाप्त होगी तथा अनुपालन और पारदर्शिता में सुधार आएग

ईसीएल ने सिस्टम विभाग द्वारा मार्केटिंग एवं सेल्स विभाग के समन्वय से विकसित ई-अनुमोदन पोर्टल भी लॉन्च किया।यह पोर्टल ई-ऑक्शन रोड सेल ग्राहकों को प्राधिकरण पत्र (Authorization Letter) डिजिटल रूप से अपलोड करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे क्षेत्रीय कार्यालयों में भौतिक रूप से दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। पोर्टल में ओटीपी आधारित सुरक्षित लॉगिन तथा स्वचालित ई-मेल सूचना प्रणाली भी उपलब्ध है, जिससे पारदर्शिता एवं सुविधा में वृद्धि होगी। सीएमडी, ईसीएल ने सभी संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए डिजिटल परिवर्तन, परिचालन उत्कृष्टता तथा हितधारकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के प्रति ईसीएल की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *