डाला।अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स ने एक बार फिर सामुदायिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी की प्रशिक्षित फायर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज ओबरा स्थित पेंट गोदाम के पास लगी भीषण आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे जान का बड़ा नुकसान होने से बच गया।
आज अल्ट्राटेक सीमेंट,डाला को सूचना मिली कि ओबरा में पेंट गोदाम के पास आग लग गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कंपनी प्रबंधन ने तत्काल अपने फायर टेंडर और प्रशिक्षित अग्निशमन दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया।
अल्ट्राटेक की फायर टीम बिना विलंब किए मौके पर पहुंची और स्थानीय प्रशासन व अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। टीम के कुशल संचालन और तत्परता के कारण आग को फैलने से रोका गया और कुछ ही समय में उस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। *इस घटना में किसी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई है।
