ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के सतत प्रयासों से दोहरीघाट-ओड़िहार मेमू सेवा को मिली गति….

Spread the love

लखनऊ,मऊ। दोहरीघाट से ओड़िहार के मध्य प्रस्तावित मेमू ट्रेन सेवा को मूर्त रूप देने में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के निरंतर प्रयास निर्णायक साबित हो रहे हैं। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए मंत्री श्री शर्मा ने इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।  01 मई की रात्रि में मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान मंत्री ए. के. शर्मा ने दोहरीघाट रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मेमू ट्रेन सेवा क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए विकास की नई राह खोलेगी और आवागमन को सुगम, सुलभ एवं किफायती बनाएगी।मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि उनके सतत प्रयासों एवं केंद्र सरकार के सकारात्मक सहयोग से दोहरीघाट से कटिहार तक मेमू ट्रेन संचालन की घोषणा संभव हो सकी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना पूर्वांचल के विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस रेल सेवा के प्रारंभ होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह पहल क्षेत्रीय संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने मंत्री ए. के. शर्मा का जोरदार स्वागत किया तथा इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों में इस नई रेल सेवा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *