अहरौरा, मिर्जापुर। शनिवार को दोपहर बाद हुई हल्की सी बारिश के बाद नगर पालिका परिषद अहरौरा की सड़क कीचड़ युक्त हो गई जिससे नगर के विकास की पोल खुल गई और लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी।
नगर पालिका परिषद अहरौरा की सड़के पिछले कुछ वर्षों से गड्ढा युक्त हो गई है।
और नगर में जाने वाली महुली चौराहे से बैंक रोड की सड़क हो या चुनार चौराहे से चकिया रोड तक जाने वाली सड़क दोनों रोड पर जगह जगह गड्ढे हो गई है। तेज धूप होने पर इन रास्तों पर जहां धूल उड़ता है वही हल्की सी बरसात होने पर गड्ढों में पानी भर गया है जो राह चलने वालो को परेशानी पैदा कर रहा है।
नगर के निवासी कमलेश केशरी ने कहा की नगर की सभी सड़के खराब हैं जिसके कारण आवागमन में परेशानी होती है।
नगर पालिका इन सड़कों को बनवाने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
कमलेश पांडेय ने कहा की नगर में विकास कही दिखता नहीं है सबसे खराब स्थिति नगर की प्रमुख रास्तों का है।
ट्रिपल इंजन की सरकार वाली नगर पालिका में लोग रास्तों के खराब होने से सरकार को कोसते रहते हैं।
क्या कहते है जिम्मेदार
जल्द ही नगर की खराब सड़कों का सर्वे करा कर उसका प्राक्कलन तैयार कराया जाएगा और टेंडर निकलवा कर बनवाया जाएगा।
