निर्माणाधीन वन स्टॉप सेन्टर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह ने सोमवार को निर्माणाधीन वन स्टॉप सेन्टर, जिला संयुक्त चिकित्सालय, लोढ़ी सोनभद्र का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था- जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), के द्वारा कराये जा  रहे कार्य का जायजा लिया । इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा भवन के निर्धारित संरचना/डिजाइन का अवलोकन करते हुए निर्माणाधीन भवन का विस्तृत निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण में गुणवत्ता पूर्ण अवशेष कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा की भवन निर्माण कार्य में बेहतर गुणवत्ता वाली सामग्री प्रयोग करना सुनिश्चित किया जाये, जिससे भविष्य में भवन की मजबूती बनी रहें।निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सुधांशु शेखर शर्मा व अन्य कार्मिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *