जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समुचित निस्तारण हो – जिलाधिकारी 

Spread the love

तहसील पी डी डी यू नगर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

चन्दौली। सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में पी डी डी यू नगर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय तथा सभी लाभार्थी परक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित पेंशन योजना से लाभान्वित करने, निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 88 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 06 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया। साथ ही जमीन से संबंधित मामलों पर पुलिस और राजस्व की गठित टिम द्वारा निस्तारण के लिए तथा शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा में करने को संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है । उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग , विद्युत विभाग एवं पुलिस संबंधित मामले की रही है ।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रत्येक व्यक्तियों की समस्याओं को सुने एवं उनका निस्तारण करें । उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों को दूर करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित है, इसके तहत विभाग को उसे समय सीमा के अंदर समस्या का समाधान करना अनिवार्य है। इस दौरान उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा,उप जिलाधिकारी राजीव मोहन,जिला पंचायती राज अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार,खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *