वाराणसी। ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी देखाकर रवाना किया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ यह तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरू होकर सेन्ट्रल जेल तक पहुँची और कार्यक्रम का समापन हुआ।इसमें यात्रा रैली में होमगार्ड जवानों ने भाग लिया। राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति समर्पित इस यात्रा में देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।
जिलाधिकारी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
